Saturday, September 26, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

चयनित मोहल्लों के जीर्ण-शीर्ण नक्शा शीट का नवीन नक्शा तैयार किए जाने सर्वेक्षण.

kamrun nisha

चयनित मोहल्लों के जीर्ण-शीर्ण नक्शा शीट का नवीन नक्शा तैयार किए जाने सर्वेक्षण
सर्वेक्षण दल द्वारा बैकुण्ठपुर प्रेमाबाग स्थित चिन्हांकित भू-खण्ड का नवीन नजूल नक्शा शीट तैयार, आपत्ति पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व (संशोधित) अधिनियम 1959 की मूल अधिनियम की धारा 65 में संशोधन पत्र में जिला सर्वेक्षण अधिकारी संहिता द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये अधिनियम की धारा 66 के तहत जिले के तहसील बैकुण्ठपुर के अन्तर्गत बैकुण्ठपुर शहर के नजूल क्षेत्र से संबंधित मोहल्ला भट्टीपारा शीट क्रमांक 05 प्लाट क्रमांक 20 से 40, सिविल लाईन शीट क्रमांक 11 प्लाट क्रमांक 107 से 110 तथा 129 से 136, 143 एवं 221, बाजार पारा-बैकुण्ठपुर शीट क्रमांक 07 प्लाट क्रमांक 62 से 109 एवं 222 , बाईसागर पारा बैकुण्ठपुर शीट क्रमांक 18, 20 प्लॉट क्रमांक 231 से 252 एवं 273, 270 से 313, प्रेमाबाग शीट क्रमांक 14 प्लाट क्रमांक 120 से 121 एवं 520 का चांदा मुनारा निर्माण कार्य हेतु दिनांक 05 जनवरी से 25 जनवरी तक नक्शा तैयार करने हेतु सर्वेक्षण कार्य 27 जनवरी से 27 मार्च तक तथा प्रारंभिक प्रकाशन के लिये 05 अप्रैल की तिथि नियत की गई थी।


अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर एवं नजूल अधिकारी ने बताया कि संशोधित अधिसूचना पत्र के तहत पूर्व में निर्धारित तिथि में नक्शा तैयार कर प्रारंभिक प्रकाशन के लिये प्रत्येक जीर्ण-शीर्ण नक्शा शीट के तैयार होते ही अलग-अलग तिथियों में प्रकाशन किया जाना निर्धारित है। इसी के क्रम में प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय में पंजीबद्ध कर सर्वेक्षण दल प्रभारी तहसीलदार बैकुण्ठपुर व अन्य द्वारा ग्राम बैकुण्ठपुर प्रेमाबाग स्थित भू-खण्ड क्रमांक 110 से 121 व 520 का नजूल नक्शा शीट कमांक 12, 13, 14, 15, 35 एवं 36 का नवीन नजूल नक्शा शीट तैयार कराया जाकर व नजूल जांच सर्वे पंजी प्रकरण संलग्न कराया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी को कोई आपत्ति हो तो वह स्वयं अथवा अपने अभिभाषक के माध्यम से इस न्यायालय में दिनांक 15 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे तक उपस्थित होकर आपत्ति पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
उल्लेखनीय है कि नजूल क्षेत्र से संबंधित विभिन्‍न मोहल्लों की नजूल नक्शा जो वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है जिन्हें ट्रेसिंग किया जाना संभव नही है और न ही रिफरेंस शीट उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में चयनित मोहल्लों की जीर्ण-शीर्ण नक्शा शीट का सर्वेक्षण कर नया नक्शा तैयार किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *