कोरियाछत्तीसगढ़

प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन पत्र 21 जून तक आमंत्रित.

kamrun nisha

कोरिया 31 मई 2023/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण, 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति) जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 21 जून 2023 सायं 4 बजे तक अपना आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में जमा कर सकते है।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र विज्ञापन से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *