Sunday, October 25, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

बीपीएल राशनकार्डधारियों को मिलेगा माह जून का चावल निःशुल्क, 03 माह का अतिरिक्त चावल का वितरण 1 मई से

कमरून निशा
कोरिया 25 अप्रैल 2020/ कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के अंतर्गत आम जनता को राहत देने के लिए राज्य शासन द्वारा राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशनकार्डधारियों को माह जून 2020 का चावल निःशुल्क दिये जाने का निर्णय लिया गया है। अप्रैल से जून 2020 तक अंत्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डों को वितरित किये जाने वाले खाद्यान्न की मात्रा उन्हें छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम अथवा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (नियमित तथा अतिरिक्त आबंटन) अंतर्गत प्राप्त होने वाले खाद्यान्न की बेहतर मात्रा के समकक्ष होगी। माह जून 2020 के नियमित चावल आबंटन के साथ 03 माह का अतिरिक्त चावल का वितरण 1 मई 2020 से प्रारंभ किया जायेगा। राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी पत्र में यह बताया गया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बीपीएल राशनकार्डों में माह अप्रैल से जून 2020 तक प्रतिमाह अतिरिक्त चावल आबंटन निःशुल्क किया जायेगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि उचित मूल्य दुकानों में वितरण के समय राशनकार्ड वार आबंटन की पात्रता की सूची का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से किया जाये।