देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष सहित सदस्यों के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

कोरिया 27 अप्रैल। जिले में लगातार दूसरे राज्यों को जाने के लिए निकले रायपुर से मजदूर लोग जिला मुख्यालय होकर जा रहे हैं तो वही दोपहर रविवार को रायपुर से लगभग एक दर्जन लोग बिहार जा रहे थे तो वहीं आज रात को भी जिला मुख्यालय अनूपपुर से निकले लोग पहुंचे जो सभी लाभ डाउन के कारण रायपुर व अनूपपुर में फंसे हुए थे सभी मजदूरी करने गए थे। रविवार देर रात लॉक डाउन के कारण फंसे मजदूर अनूपपुर जिले के जैतहरी से अपने गृह निवास बिहार के सासाराम जाने के लिए रविवार सुबह भोर में 4:00 बजे साइकिल से निकले थे।

बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक में जब यह रात 8:30 बजे पहुंचे तो इन मजदूरों के पास रात रुकने की कोई व्यवस्था नहीं थी। तभी अचानक गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे ने पूछा कि कहां जाना मजदूरों नेे बताया कि हम लोगों को बिहार के सासाराम जाना है जब इसकी जानकारी देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे को दी गई।

तब मजदूरों की व्यवस्था देवराहा बाबा समिति के सहयोगीयों के द्वारा प्रेमाबाग प्रांगण में की गई साांथ ही मजदूरोंं के यह खाने कीी व्यवस्था सहित दर्द के दवा की भी व्यवस्था करवाई गई। अभी रात व बारिश होने के कारण प्रेमा भाग प्रांगण में मजदूरों को रोका गया है। सुबह सभी मजदुर यहां से अपने ग्रह ग्राम के लिए निकल जाएंगे। देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने मजदूरों के दुख तकलीफों के बारे मे जाना और उनकी समस्या दूर करने के उनके खाने-पीने और इनके रुकने की व्यवस्था करवाई।
