कलेक्टर ने दी जिले में होम आइसोलेशन एवं क्वारंटाइन पर रखे गये लोगों की जानकारी

कमरून निशा
कोरिया 26 अप्रैल 2020/ कलेक्टर ने आज जिले में कोरोना परीक्षण एवं निगरानी की अद्यतन स्थिति बताते हुए कहा कि जिले में आज की स्थिति में कुल 559 लोग होम आइसोलेशन पर रखे गये हैं। 1539 नागरिकों की होम क्वारंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही 31 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिले से कोरोना के परीक्षण हेतु कुल 155 मामले परीक्षण हेतु भेजे गए थे जिसमें से 83 निगेटिव पाये गये हैं। 72 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत चरचा में रीजनल कोविड हॉस्पिटल की स्थापना की गई एवं बैकुंठपुर स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जिला अस्पताल एवं मनेन्द्रगढ़ स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं। एसईसीएल क्षेत्र के अंतर्गत बैकुण्ठपुर में क्वारंटाइन बेड तैयार किये गये हैं। चिरमिरी तथा हसदेव स्थित गेस्ट हाउस में भी क्वारंटाइन बेड उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से घर पर ही रहने की अपील की जा रही है। जिससे संक्रमण का खतरा कम से कम रहे। इसके साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सुरक्षात्मक उपायों से अवगत भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.