Wednesday, October 21, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

महिलाओं ने स्वीप बैनर के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया किया अपलोड।

महिलाओं ने स्वीप बैनर के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया किया अपलोड

मतदाताओं को जागरूक करने महिलाओं की नवाचारी पहल

   मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एमसीबी  नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में रविवार को मतदान केंद्र जनकपुर में महिला मतदाताओं को वोटिंग की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल कूद और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिला समूह के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही महिलाओं ने बड़ी संख्या में स्वीप बैनर के साथ सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया में शेयर किया। कार्यक्रम में एसडीएम जनकपुर श्री मूलचंद चोपड़ा, स्वीप नोडल प्रभारी  दीपक सिंह बघेल, स्वीप महिला टीम के सदस्य क्षिप्रा तिवारी, विधात्री सिंह, समीक्षा सिंह व किरण गुप्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम के सफ़ल क्रियान्वन में वंदना स्कूल की प्राचार्या  नीरजा सिंह तथा समाज सेविका  अंजु गुप्ता का विशेष योगदान रहा।