कुछ तो लोग कहेंगे: बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव हेतु नपाध्यक्ष लालमुनि यादव ने की दावेदारी…

शिवपुर चर्चा नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव के द्वारा बताया गया कि कुछ तो लोग कहेंगे: बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव हेतु
लालमुनि यादव ने की दावेदारी……..
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुप्ता को सौंपा फार्म…..
चर्चा कॉलरी …..आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 हेतु बैकुंठपुर विधानसभा से कांग्रेश प्रत्याशी पद हेतु नगर पालिका शिवपुर चर्चा की अध्यक्ष लालमुनि यादव ने शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुप्ता के पास प्रत्याशी पद के दावेदारी हेतु फार्म जमा किया इस दौरान विक्रांत सिंह भी उनके साथ थे विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए गए निशा दिशा निर्देशों के तहत प्रत्येक प्रत्याशी को ब्लॉक स्तर पर अपना फार्म जमा करना होता है चुनाव में जातिगत समीकरण का भी अपना महत्व होता है नगर पालिका शिवपुर चर्चा की अध्यक्ष लालमुनी जो की यादव समाज से आती हैं बैकुंठपुर विधानसभा में यादव समाज के मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है जिसका फायदा लाल मुनि को मिल सकता है इसके अतिरिक्त पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुसार इनके ससुर स्वर्गीय राम प्रवेश यादव कोयलांचल क्षेत्र के बेहद लोकप्रिय सर्वमान्य श्रमिक नेता थे जिनकी जबरदस्त पकड़ पूरे बैकुंठपुर क्षेत्र मे थी स्वर्गीय रामप्रवेश यादव अपने कार्यकाल के दौरान स्वर्गीय कोरिया कुमार के बेहद करीबी थे उन्हें सदैव ही कोरियर कुमार का आशीर्वाद मिलता रहता था सहज सरल छवि के स्वर्गीय रामप्रवेश यादव आज भी स्थानीय लोगों के दिलो-दिमाग में बसे हुए हैं उनके पुत्र भूपेंद्र यादव जो कि पूर्व में चर्चा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष थे साथ ही चर्चा कॉलरी के कर्मचारी भी हैं इस वजह से कोयला श्रमिकों उनके परिजनों व स्थानीय नागरिकों के बीच सीधी पहुंच है हर जरूरतमंद के सुख-दुख में निरंतर भागीदारी करने व विकास कार्यों के माध्यम से चर्चा को नई दिशा व दशा देने में उनका अहम योगदान है लाल मुनी यादव ने नगर पालिका शिवपुर चर्चा की कमान संभालने के साथ ही अल्प समय में इतने ज्यादा काम कर दिखाएं जो विगत 15 वर्षों में नहीं हो सके मिलनसार ,सहज एवं सौम्य छवि की श्रीमती लाल मुनि यादव के पास क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या का समाधान या सहयोग के लिए पहुंचता है तो उसे अपेक्षा से बढ़कर सहयोग मिलता है यही वजह है कि कम समय में लाल मुनी यादव की लोकप्रियता काफी बड़ी है वे क्षेत्र में विकास की पहचान बन गई है बैकुंठपुर विधानसभा में हर क्षेत्र में उनकी पकड़ है कोरिया जिले में सर्वाधिक विकसित क्षेत्र में नगर पालिका शिवपुर चर्चा का नाम आता है चरचा कालरी सहित कटकोना , पंडोपाड़ा, झिलमिली कलारी क्षेत्र के हजारों कर्मचारियों, अधिकारियों नागरिकों का समर्थन इन्हें प्राप्त है कांग्रेस पार्टी के द्वारा इन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से निश्चित ही पक्ष विपक्ष दोनों का मत मिलेगा और कांग्रेस की सीट सुरक्षित होगी
] कुछ तो लोग कहेंगे: छत्तीसगढ़ के आगामी नवंबर माह में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर गहमा गहमी बढ़ गई है सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है इसी क्रम में विधानसभा के दावेदार नेताओं ने अपने-अपने दलों में टिकट की दावेदारी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है इसी कड़ी में कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा में भी कांग्रेश की अच्छीस्थिति को देखकर दावेदारों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि देखने को मिल रही है उत्साह के साथ कांग्रेसी दावेदारी कर रहे हैं इसी कड़ी में नगर पालिका शिवपुर चर्चा की अध्यक्ष लाल मुनि यादव ने विधानसभा बैकुंठपुर के लिए अपनी दावेदारी कर सबको चौंका दिया लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष लाल मुनि यादव कोयलांचल क्षेत्र चर्च कॉलोनी की नगर पालिका अध्यक्ष हैं बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 कोयला खदानें हैं जहां काफी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं वहीं व्यापारसहित अन्य कार्य से जुड़े काफी संख्या में लोग निवास करते हैं 2021 के चुनाव में लालमुनि यादव एक तरफा जीत दर्ज करते हुए नगर पालिका शिवपुर चर्चा के अध्यक्ष पद पर आसीन हुई थी लालमुनि यादव अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज में भी अच्छी पहचान और पकड़ है लाल मुनि यादव के ससुर दिवंगत श्री राम प्रवेश यादव जी कांग्रेस के कद्दावर नेता थे श्रमिक संगठन के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा सहकारिता के क्षेत्र में भी अच्छा खासा दबदबा था जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर भी थे स्वर्गीय कुमार साहब का विशेष किसने और भरोसा उन्हें प्राप्त था उनको चाहने वाले आज भी उनके पुत्र वधू लाल मुनि यादव तथा उनके पुत्र भूपेंद्र यादव के साथ खड़े हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी भूपेंद्र यादव को काफी महत्व देते हैं लालमुनि यादव के दावेदारी से निश्चय ही कांग्रेस पार्टी को पिछड़ा वर्ग महिला प्रत्याशी के साथ-साथ एक कद्दावर महिला नेत्री मिलेगी अपने भाषण शैली और अपने व्यवहार से लालमुनि यादव ने जनता के बीच अलग छवि बनाई है तथा जिस प्रकार से अपने 16 महीने के कार्यकाल में नगर पालिका शिवपुर चर्चा में विकास को गति दी है उससे नगरपालिका के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी काफी प्रभावित हैं लाल गुनी के कार्यों की सभी लोग एक स्वर में प्रशंसा करते हैं यह कार्य की छवि पूरे विधानसभा में गूंजे गई तो निश्चय ही इनके विजय रथ को रोक पाना विरोधियों के लिए लगभग असंभव सा होगा ।

