मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विकास पर बोले पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल.
kamrun nisha.

एमसीबी/छत्तीसगढ़
मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विकास पर बोले पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल
वर्तमान विधायक डॉ विनय जायसवाल ने पूर्व विधायक श्याम बिहारी को दी इलाज करने का सलाह
जिला एमसीडी के अंतर्गत आने वाले मनेंद्रगढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा की राजनीतिक कुरुक्षेत्र में जहां एक तरफ चुनावी शंखनाद होने में चंद महीने बचे हुए हैं ऐसे में भाजपा के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा में कितना विकास हुआ है उस पर वर्तमान विधायक डॉ विनय जायसवाल से इस्तीफे और जनता से माफी मांगने तक की बात कही साथ ही क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अपनी बेबाक बातों को लेकर वर्तमान विधायक डॉ विनय जायसवाल के ऊपर हमला बोला
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव चंद महीने ही बचे हुए हैं जहां भारतीय जनता पार्टी अपने 21 विधायक पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है ऐसे में मनेंद्रगढ़ विधानसभा में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने वर्तमान विधायक के ऊपर कई आरोप लगाए हैं जिसको लेकर वर्तमान विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी जुबानी जंग तेज कर दी है वहीं पूर्व विधायक के ऊपर गरीब आदिवासियों की जमीन को हड़पने का आरोप लगाया और चिकित्सीय सलाह दे दी है
श्याम बिहारी जायसवाल
पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़ विधानसभा
डॉ विनय जायसवाल
विधायक मनेंद्रगढ़ विधानसभा

