ग्राम पंचायत- बिशुनपुर,ब्लॉक-बैकुण्ठपुर में आज दोपहर खाद्यान्न वितरण सम्पन्न हुआ।

वैश्विक महामारी “कोरोना-वायरस” को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप जिनके पास राशनकार्ड नहीं है,उन ग्रामवासियों को निःशुल्क चावल (प्रत्येक ग्रा पं में 200 Kg) उपलब्ध कराया जा रहा है,साथ ही दाल का वितरण भी किया जा रहा है,ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। खाद्यान्न वितरण के पश्चात भाजपा के युवा नेता अंचल राजवाड़े ने खाद्यमंत्री श्री अमरजीत भगत जी से मोबाईल फोन से बात कर इस महत्वपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया,साथ ही मंत्री श्री भगत जी से चावल,दाल के साथ-साथ आगामी तीन माह के लिए तेल,मसाले,आटा एवं सोयाबीन बड़ी,आलू,चना आदि सब्जी निःशुल्क वितरण करने का मांग भी किया। गाँव की सरपंच श्रीमती ऊषा पैंकरा भी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री भगत को साधुवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अंचल किशोर राजवाड़े,सरपंच श्रीमती ऊषा पैंकरा जी,सचिव बृजभान सिंह जी,पूर्व सरपंच सुनील पैकरा जी,रोजगार सहायक नरेश राजवाड़े जी,श्री धनेश्वर राजवाड़े जी,रामकुमार राजवाड़े जी,पूर्व पंच मैनेजर कुजूर सहित 20 लाभान्वित ग्रामवासी
