गंडई शासन द्वारा भोजन व सूखे अनाज का वितरण

राशिद जमाल सिद्दीकी की रिपोर्ट
गंडई । कोरोना नियंत्रण व रोकथाम हेतु शासन के निर्देशानुसार दिव्यांग, बीमार, बेघर, राहगीर व जरूरतमंद परिवार को निशुल्क भोजन पैकेट दिया जा रहा है । गंडई नगर के 15 वार्डों में ऐसे लोगों की कुल संख्या 27 है । भोजन पकाने व पैकेट बनाने का कार्य मां शारदा महिला स्व सहायता समूह गंडई द्वारा किया जा रहा है । भोजन निर्माण स्थल शासकीय प्राथमिक शाला गंडई में बनाया है । महिला स्व सहायता समूह द्वारा निश्चित समय में भोजन का पैकेट तैयार कर दिया जाता है, इसके अलावा राहगीर व अन्य लोगों के लिए अतिरिक्त भोजन को नगर पंचायत के कर्मचारी के सुपुर्द कर दिया जाता है । इसके पश्चात समूह का कार्य पूर्ण हो जाता है ।
भोजन वितरण व निगरानी का कार्य नगर पंचायत कर्मी शिव सिंह ठाकुर, सुनील ठाकुर वन विभाग, युगल ताम्रकार ठेका श्रमिक आदि द्वारा किया जाता है । मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को 60 पैकेट भोजन तैयार किया गया व वितरण किया गया । सूखा अनाज भी 29मार्च से वितरित किया जा रहा है । अब तक 103 किलो चाँवल व 8 किलो 8 किलो आटावितरित किया गया है ।
जानवरों के लिए भी इंतजाम
अग्रवाल समाज गंडई द्वारा जानवरों के लिए भी भोजन व चारे की व्यवस्था की जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार गायों के लिए विभिन्न स्थानों में चारा पानी रखा गया है । इसी प्रकार गाय व कुत्तों के लिए प्रतिदिन रोटी बनाकर वितरण किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.