सरगुजा आईजी सायं ने लोगों से सीधा संवाद करते हुवे कहा कि वाहनों के कागजात पूर्ण रखे बीमा,ड्रायविंग लायसेंस जरूर बनाये,यदि रजिस्ट्रेशन ,लायसेंस बनवाने कोई दिक्कत हो तो सीधे मुझसे संपर्क करे मैं स्वयं आरटीओ से बात कर आपके कागजात बनवाने की पहल करूँगा,
Kamrun nisha
सरगुजा आईजी साय ने लगाई चौपाल , साय ने टोनाही जैसे बातों को बताया मन का भ्रम
सरगुजा आईजी आरपी साय सपत्नीक सुशीला साय समेत शनिवार को पत्थलगांव के चँदागढ़ भैसामुड़ा गांव में चौपाल लगाई। यहां लोगों से सीधा संवाद करते हुवे कहा कि वाहनों के कागजात पूर्ण रखे बीमा,ड्रायविंग लायसेंस जरूर बनाये,यदि रजिस्ट्रेशन ,लायसेंस बनवाने कोई दिक्कत हो तो सीधे मुझसे संपर्क करे मैं स्वयं आरटीओ से बात कर आपके कागजात बनवाने की पहल करूँगा,उन्होंने उपस्थित समाज के लोगो से अपील किया कि समाज मे दहेज के प्रचलन पूर्णतः बंद हो,उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेने की जरूरत हैं कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए अपने आसपास होने वाले शराब , गांजा , नशीली गोली के कारोबार की जानकारी पुलिस तक जरूर पहुंचाए। श्री साय ने ग्रामीणों से कहा कि फरियादी को थाने में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इस हेतु उन्होंने समस्त थानेदार को फरियादी से अपनत्व के साथ पेश आने के निर्देश दे रखे है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी के चलते अंधविश्वास होता है



