भाजयुमो कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने नवनिर्वाचित विधायक भईयालाल राजवाड़े को दिया बधाई।

kamrun nisha

भाजयुमो कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने नवनिर्वाचित विधायक भईयालाल राजवाड़े को दिया बधाई
बैकुंठपुर — भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता श्री भईयालाल राजवाड़े ने बैकुंठपुर विधानसभा से २५४१३ मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। पूरे कोरिया जिला सहित सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया,भाजपा के प्रचंड मतों से जीत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष और भईयालाल राजवाड़े के करीबी युवा नेतृत्व अंचल राजवाड़े ने भईयालाल राजवाड़े को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई शुभकामना दिया है।
अंचल राजवाड़े ने कहा कि समूचे प्रदेश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम और उत्साह के साथ भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने का का बीड़ा उठाया था, उसी का परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने अविभाजित कोरिया समेत पूरे प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.