अमृतधारा महोत्सव से दूरी बनाए रखें जिले के दोनों विधायक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक असमंजस की स्थिति दिखाई दी जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम से जिले के पत्रकार भी बनाए रखें दूरी.

kamrun nisha

जिला एमसीबी के दोनों प्रतिनिधित्व दूर-दूर तक नहीं दिखे जिला प्रशासन की कर्मियों को दर्शाता।

जिला एमसीबी के अमृतधारा महोत्सव से दूरी बनाए रखें जिले के दोनों विधायक पहली बार जिला विभाजन के पश्चात पहला कार्यक्रम अजीब स्थिति दिखी।

जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक असमंजस की स्थिति दिखाई दी

जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम से जिले के पत्रकार भी बनाए रखें दूरी

आपको बता दें कि जिला एमसीबी के अंतर्गत आने अमृत धारा महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से अतिथि के रूप में राम विचार नेताम को आना था वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह का कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थित होनी थी लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा की जिला प्रशासन के इस वार्षिक अमृत धारा महोत्सव में एक भी जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंचा आश्चर्य की बात यह है कि सूत्र यह भी बताते हैं कि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल एवं भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह अपने गृह जिला में ही

मौजूद रहे लेकिन ऐसा क्या कारण रहा की जिला प्रशासन के इस वार्षिक अमृत धारा जल महोत्सव कार्यक्रम में दोनों जन प्रतिनिधि नहीं उपस्थित रहे या यूं कहे की दूरी बनाकर रखें इसे क्या समझा जाए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी को किसी नजर से देखा जाए वही इस पूरे कार्यक्रम से जिले के पत्रकार भी दूरी बनाकर रख रहे और कार्यक्रम जिसे शाम 7:00 बजे समापन होना था वह समय से पूर्व भी समाप्त होने की कगार पर खड़ा हो गया लोग अभी भी आश्चर्य और असमंजस की स्थिति में है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों खड़ी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published.