कलेक्टर श्री लंगेह ने भरी दोपहरी शेराडाँड पहुंचकर मतदान के लिए किया प्रेरित चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, पानी, छांव का लिया जायजा
kamrun nisha.

कलेक्टर श्री लंगेह ने भरी दोपहरी शेराडाँड पहुंचकर मतदान के लिए किया प्रेरित
चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, पानी, छांव का लिया जायजा
कोरिया । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आज भरी दोपहरी में सोनहत विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम शेराडाँड पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें 7 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किए। श्री लंगेह लगातार जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में जाकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
इसी कड़ी में सोनहत विकासखण्ड के ग्राम शेराडाँड पहुँच कर मतदाताओं से मुलाकात किए। शेराडाँड में तीन परिवार के सदस्यों राम प्रसाद, दशरू, सिंगारो, सुमित्रा व महिपाल से मुलाकात कर मतदान करने के लिए उत्साहवर्धन किए।
बता दें विगत वर्ष विधानसभा निर्वाचन में शेराडाँड मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं ने मतदान में भाग लेकर एक मिसाल पेश किए थे।
श्री लंगेह ने अकलासरई में बनाए गए एसएसटी यानी स्थैतिक निगरानी दल (स्टैटिक सर्विलांस टीम) चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पानी व छाँव की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चेकपोस्ट में कार्यरत कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करने के लिए उत्साहवर्धन किया।
मौके पर अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, सोनहत एसडीएम राकेश साहू, सोनहत जनपद पंचायत, सीईओ मनोज सिंह जगत सहित बीएलओ, सेक्टर ऑफिसर भी उपस्थित थे।

