कृषि विज्ञान केंद्र, कोरिया में हरेली त्यौहार का आयोजन विभिन्न उपकरणों का विधिवत पूजा पाठ किया

kamrun nisha.


जिला कोरिया बैकुंठपुर सलका कृषि विज्ञान केंद्र के संचालक कमलेश सिंह केे द्वारा बताया गया की कृषि विज्ञान केंद्र, कोरिया में इस वर्ष का प्रथम त्यौहार हरेली त्यौहार का आयोजन किया गया इस त्यौहार के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि के विभिन्न औजारों उपकरणों का विधिवत पूजा पाठ किया गया

हरेली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है संचालक कमलेश सिंह के द्वारा बताया गया कि
छत्तीसगढ़ पूर्व से ही कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ के किसान अपनी फसल को लगाकर अपने इष्ट देव को स्मरण करते है और यह प्रार्थना करते है की उनकी यह फसल उनकी जीवन में हरियाली ला दे और साथ ही किसान इस दिन अपने कृषि में उपयोग होने वाले औजारों जैसे हल ( नांगर ), ट्रेक्टर , कस्सी, गैती, आदि को अच्छी तरह से धो कर अगले वर्ष के लिए रख देता है कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी कर्मचारी हरेली त्योहार हर्ष उल्लास के साथ सभी ने मनाया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published.