Saturday, October 17, 2026
Latest:
Uncategorized

बैकुंठपुर जिला मुख्यालय कोरिया में निकली कांग्रेस की संविधान यात्रा बैकुंठपुर कोरिया। देश के आजादी की 77वी वर्षगांठ के  के उपलक्ष

kamrun nisha

बैकुंठपुर जिला मुख्यालय कोरिया में निकली कांग्रेस की संविधान यात्रा

बैकुंठपुर कोरिया। देश के आजादी की 77वी वर्षगांठ के  के उपलक्ष पर 14 अगस्त 2024 को संविधान यात्रा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के द्वारा बैकुंठपुर जिला मुख्यालय कोरिया जिला में भी निकाला गया। जिले के समस्त कांग्रेसजन राजीव भवन में एकत्रित हुए और संविधान यात्रा में शामिल सभी ने संविधान की रक्षार्थ प्रतिज्ञा ली। यह यात्रा राजीव भवन शुरू होकर गांधी पार्क तक थी वहां पर संविधान बचाओ नारे के साथ गांधी जी को माल्यार्पण कर उनका प्रिय भजन वैष्णव जन….गान करते हुए संविधान यात्रा  समाप्ति की घोषणा की गई।
“देश में कांग्रेस के प्रमुख राहुल गांधी की यात्रा निकालने के बाद जो भाजपा के नेता संविधान बदलने की बात कहते थे, उनको अपने मुंह की खानी पड़ी. कांग्रेस को जनता ने समर्थन दिया. अच्छे सांसदों को चुनकर संसद में भेजा. यात्रा और कांग्रेस के भय से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथग्रहण में संविधान को चूमना पड़ा. यह काम राहुल गांधी और आम मतदाताओं के बदौलत हुआ है.

जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव,पूर्व जिला अध्यक्ष नज़ीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, अजीत लकड़ा, काजू सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, हेमसागार यादव, साहेब सिंह, गणेश राजवाड़े, बिहारी राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव, धीरज सिंह, अशीष अग्रहरी, राकेश जायसवाल, लक्ष्मी सिंह, संतोष गोयन, राजेश कुर्रे साथ ही जिले के समस्त कांग्रेसजन संविधान यात्रा में शामिल रहे।