Sunday, November 8, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

अब घरों में लगना शुरू हुआ स्मार्ट मीटर बिजली के लिए भी करना होगा मोबाइल की तरह रिचार्ज

kamrun nisha.

अब घरों में लगना शुरू हुआ स्मार्ट मीटर

बिजली के लिए भी करना होगा मोबाइल की तरह रिचार्ज

कोरिया । केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के द्वारा सभी राज्यों में स्मार्ट डीजिटल मीटर लगाने की योजना को मूर्तरूप देते हुए उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रानिक मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत प्रदेश के साथ जिले में भी हो गई है। जिसमें स्मार्ट मीटर के पहले दो महीने तक इसका संचालन पोस्टपैड रहेगा और उसके पश्चात मीटर प्रिपेड कर दिया जायेगा।

जिले के सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि इसके क्रियान्वयन से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं में वृद्धि होगी तथा सटीक व सही रीडिंग के साथ मोबाईल पर बिजली खपत की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसमें बिजली रिचार्ज व बैलेंस की जानकारी मोबाईल पर ही देखा जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट प्रिपेड मीटर की मोबाईल के बैलेंस की तरह ही रिचार्ज करना होगा। उपभोक्ता जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कर उतनी ही राशि के बिजली का इस्तेमाल कर पायेगा। इस मीटर को निःशुल्क लगाया जा रहा है तथा बैलेंस खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिए सूचित कर दिया जायेगा। जिले के घरों में बिजली के नए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है।