सोनहत बीईओ का शिक्षकों पर कोई प्रशासनिक नियंत्रण नही, कारण बताओ नोटिस

kamrun nisha

सोनहत बीईओ का शिक्षकों पर कोई प्रशासनिक नियंत्रण नही, कारण बताओ नोटिस

कोरिया जिले के सोनहत में यूं तो समय समय पर मीडिया की हेडलाइन शिक्षकों की कार्यशैली को लेकर बनती रहती है। खबर प्रकाशन के बाद संज्ञान लेकर एक्सन न लेना मनमानी दायित्व का सबब बनता जा रहा है। ताजे मामले में देख लीजिए कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने पूर्व माध्यमिक शाला का अवचक निरीक्षण किया तीन शिक्षक पदस्थ है। और निरीक्षण के दौरान तीनो शिक्षक अनुपस्थित मिले कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने सोनहत बीईओ को लेटर जारी करते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। पत्राचार में डीईओ ने उल्लेख किया है। कि शिक्षकों पर सोनहत बीईओ का कोई प्रशासनिक नियंत्रण नही जिसका जवाब तीन दिनों में देना होगा जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित होगी। आपको बता दे कि पूर्व में भी ऑन ड्यूटी प्रधान पाठक शराब परोसता नजर आया मीडिया ने प्रमुखतः से मामले को उजागर किया जिसके बाद डीईओ ने सस्पेंट किया इससे पूर्व डीईओ सोनहत क्षेत्र के निरीक्षण में निकले तो एक शिक्षक के कार्यो में लापरवाही पाया और निलंबित किया । इन सब मामलों से यही आशय है कि आखिर विकास खण्ड मुख्यालय में बैठ कर खण्ड शिक्षा अधिकारी कर क्या रहे है। इतनी लाचार व्यवस्था की जिले के अधिकारी सोनहत क्षेत्र दौरा कर शिक्षा व्यवस्था दरुस्त करने में लगे है। और खण्ड शिक्षा अधिकारी आफिस में बैठे कुर्शी की शान बढ़ा रहे है। खैर अब अग्रिम कार्यवाही पर नजर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.