नगर पंचायत पटना के वार्डों का आरक्षण 19 दिसंबर को

kamrun nisha

नगर पंचायत पटना के वार्डों का आरक्षण 19 दिसंबर को

कोरिया दिसंबर 2024। जिला निर्वाचन कार्यालय, कोरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पटना, जिला कोरिया के वार्डों का आरक्षण छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत 19 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।

यह प्रक्रिया जिला कार्यालय सभाकक्ष, बैकुंठपुर में सुबह 11 बजे से अपराह्न 12 बजे तक संपन्न होगी। आरक्षण प्रक्रिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए निर्धारित की गई है।

जिले के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.