Uncategorizedछत्तीसगढ़

शासकीय चिकित्सा महाविद्याल अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह होंगे शामिल।

kamrun nisha

शासकीय चिकित्सा महाविद्याल अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह होंगे शामिल।
विचार गोष्ठी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।
छत्तीसगढ़ राज्य में जब से विष्णुदेव की सरकार बनी है तब से सुशासन चल रहा है हर वर्ग , महिला और नौजवानों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आज लगभग 72 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है।
छत्तीसगढ़ शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
17 दिसंबर 2024 को राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्याल अंबिकापुर में विचार गोष्ठी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन दिवस पर प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा और सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह जी, अंबिकापुर नगर निगम की पार्षद श्रीमती मंजूषा भगत, नीलम रजवाड़े,प्रियंका चौबे कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *