Wednesday, November 4, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

जिला शिक्षा अधिकारी का सघन निरीक्षण आगामी बोर्ड परीक्षा की समीक्षा एवं दिए कड़े निर्देश

kamrun nisha

जिला शिक्षा अधिकारी का सघन निरीक्षण आगामी बोर्ड परीक्षा की समीक्षा एवं दिए कड़े निर्देश

एमसीबी/ जनवरी 2025/ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने आगामी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी की सिलसिले में जिले के विभिन्न विद्यालयों शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोगापानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर का सघन निरीक्षण किया तथा प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की बैठक ली तथा छमाही परीक्षा के रिजल्ट की समीक्षा की तथा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परीक्षा तैयारी के संबंध में कड़े निर्देश दिए । सभी विषय शिक्षकों से अलग-अलग चर्चा की साथ ही उन्होंने अन्य विभागीय कार्य परीक्षा पे चर्चा, अपार आईडी, नशा मुक्ति विद्यालय, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, व छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों की समीक्षा की उक्त समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी के साथ डॉ विनोद पांडेय प्राचार्य शासकीय स्कूल पिपरिया उपस्थित रहे।