कोरियाछत्तीसगढ़

ग्राम पोड़ी में अवैध धान परिवहन का पर्दाफाश, 312 बोरी धान और वाहन जब्त

kamrun nisha

ग्राम पोड़ी में अवैध धान परिवहन का पर्दाफाश, 312 बोरी धान और वाहन जब्त

कोरिया, जनवरी 2025 कोरिया जिले के ग्राम पोड़ी में अवैध धान परिवहन और भंडारण के प्रयास को विफल करते हुए जिला प्रशासन ने 312 बोरी धान और एक वाहन (क्रमांक CG15EE 1984) को जब्त किया। यह कार्रवाई सहायक खाद्य अधिकारी नटवर सिंह राठौर और सहायक पंजीयक जे. पी. एक्का ने चौकी प्रभारी पोड़ी की उपस्थिति में की।

धान खरीदी केंद्र चिरमी से 350 बोरी धान को कटघोरा स्थित बाबा श्री फूड राइस मिल ले जाया जा रहा था। लेकिन, वाहन चालक ने मार्ग में से 38 बोरी धान को ग्राम पोड़ी के एक गोदाम में उतरवा दिया। प्रशासन को संदेह हुआ कि इस धान को जिले के अन्य खरीदी केंद्रों पर खपाने की साजिश थी। इस संदेह के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए धान और वाहन को जब्त कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि धान को अवैध तरीके से खपाने का प्रयास किया गया। जिला खाद्य विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक और गोदाम मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी धान खरीदी केंद्रों और परिवहन प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा, अवैध धान परिवहन और भंडारण से किसानों और सरकार को बड़ा नुकसान होता है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों व ग्रामीणों से अपील है कि वे किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *