Thursday, September 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों और लिपिक पर कड़ी कार्रवाई, सेवाएं समाप्त

kamrun nisha

कोरिया जनवरी 2024। जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित तीन शिक्षकों और एक लिपिक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

हालांकि यह कार्रवाई राज्य सरकार के आदेश के तहत की गई, जिसमें सरकारी कार्यालयों में अनधिकृत अनुपस्थिति पर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि ये कर्मचारी कई वर्षों से बिना किसी सूचना के अपनी ड्यूटी से गायब थे। विभाग ने बार-बार नोटिस और चेतावनी देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी।

इन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई
अहिबरन सिंह (सहायक शिक्षक, शा.प्रा. शाला डोंगरीपारा) ग्राम गदबदी, जिला कोरिया निवासी अहिबरन 16 जून 2021 से लगातार अनुपस्थित थे। संदीप कुमार लिफारी (सहायक ग्रेड 03, शा.बा.उ.मा.वि. पटना) ग्राम कुडेली, जिला कोरिया निवासी संदीप 26 फरवरी 2016 से ड्यूटी पर नहीं लौटे। नंद कुमार पटेल (सहायक शिक्षक एलबी, शा.प्रा. शाला खैरवारीपारा) ग्राम बेलिया, जिला कोरिया निवासी नंद कुमार 19 फरवरी 2019 से बिना सूचना अनुपस्थित थे। वहीं भीम सिंह कंवर, सहा. शिक्षक एलबी. शा.प्रा. शाला बरपारा विकासखण्ड बैकुण्ठपुर निवासी ग्राम तिलकेजा, भैंसमा, जिला कोरबा 11 जुलाई 2023 से आज पर्यन्त तक बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। आखिरकार चारो की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *