प्रेस विज्ञप्ति दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी

kamrun nisha

जिला कोरिया,,सोनहत थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है: पीड़िता के साथ ग्राम कुप्पी, जिला सूरजपुर निवासी आरोपी इंदरलोक सिंह ने परिचय बनाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने विवाह का अनुरोध किया, तो आरोपी ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।

इस संबंध में थाना सोनहत में अपराध क्रमांक 07/2025, धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), बी.एन.एस. व 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया व उप पुलिस अधीक्षक सोनहत के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

आरोपी इंदरलोक सिंह की गिरफ्तारी के लिए ग्राम कुप्पी, थाना ओड़गी, जिला सूरजपुर में मुखबिर तैनात किए गए। मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 13 जनवरी 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार अग्रवाल, प्रधान आरक्षक दीपक पांडेय, महिला प्रधान आरक्षक लूना सिंह, और आरक्षक रामप्रसाद का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस विभाग इस तरह के गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.