जिला मुख्यालय स्थित घड़ी चौक में किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

कमरुन निशा

जिला मुख्यालय स्थित घड़ी चौक में किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है।

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिनांक- 07 अक्टूबर 2020 को समय – 01ः00 से 04ः00 तक किसानों के हित एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सहित अन्य मुद्दो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें बैकुण्ठपुर, भरतपुर,सोनहत, खड़गवां,मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के समस्त मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा , प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।
1) प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के धान नवम्बर से खरीदी की जाये।
2) किसानों का कृषि भूमि का रकबा क्यो काटा जा रहा है।
3) कांग्रेस ने चुनाव के समय जो किसानों से वादा किया था उसको लेकर धान का समर्थन मूल्य अंतर की राशि का एक साथ भुगतान क्यो नही किया जा रहा है।
4) केन्द्र के मोदी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक कृषि बिल के विषय मे।
5) छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन शिव डहरिया द्वारा रेप की घटना में विवादित बयान को लेकर।
6) कोरोना महामारी में उचित स्वास्थ्य और मृत्यु दर क्यो छुपाया जा रहा है।

कृष्णबिहारी जायसवाल
जिलाध्यक्ष, भाजपा
जिला-कोरिया

साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों के लेकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.