भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की घोषणा।

kamrun nisha.

भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की घोषणा
बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए मण्डल चयन समिति एवं जिला समन्वय समिति द्वारा अनुमोदन पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला पंचायत सदस्य हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी है।
जिला पंचायत कोरिया के क्षेत्र क्र. 1 से वंदना राजवाड़े, क्षेत्र क्र. 2 से सौभाग्यवती सिंह, क्षेत्र क्र. 3 से सुनिता कुर्रे, क्षेत्र क्र. 4 विनोद साहू, क्षेत्र क्र. 5 से गीता राजवाड़े, क्षेत्र क्र. 6 मोहित पैकरा, क्षेत्र क्र. 7 से रामप्रताप मराबी, क्षेत्र क्र. 8 से शिव कुमारी सोनपाकर, क्षेत्र क्र. 9 से विमला सिंह एवं क्षेत्र क्र. 10 से चुन्नी पैकरा को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.