नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : नगर पंचायत पटना में अब-तक अध्यक्ष पद हेतु 6 और पार्षद पद के लिए 64 नामांकन पत्र हुआ जमा

kamrun nisha


कोरिया जनवरी 2025/ कोरिया जिले की एकमात्र नगर पंचायत पटना में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 22 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई और आज नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि था।

मिली जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अब-तक 6 नामांकन फार्म दाखिल हुआ है, वहीं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए 64 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।

नगर पंचायत पटना के रिटर्निंग ऑफिसर एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश पटेल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थी 28 जनवरी 2025 तक नामांकन पत्र प्राप्त और जमा कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया का यह चरण चुनावी माहौल को और सक्रिय बना रहा है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अधिक संख्या में उम्मीदवार नामांकन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.