त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025ःजिला पंचायत सदस्यों के लिए अब-तक 23 अभ्यर्थियों ने लिए आवेदन.

kamrun nisha.


त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025ः
जिला पंचायत सदस्यों के लिए अब-तक 23 अभ्यर्थियों ने लिए आवेदन

कोरिया जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोरिया जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दस सीटों के लिए 27 जनवरी से नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

जिला पंचायत क्षेत्र कोरिया के सभी दस सीटों के लिए नामांकन आवेदन पत्र की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। पहले दिन 8 और आज 15 आवेदकों ने नामांकन आवेदन लिए हैं, जिनमें से 10 महिला व 5 पुरूष अभ्यर्थी शामिल हैं। नियत समय तक कोई भी नामांकन आवेदन पत्र जमा नहीं किया गया। जारी सूचना के अनुसार नामांकन आवेदन प्राप्त करने व जमा करने की अंतिम तारीख आगामी 3 फरवरी निर्धारित की गई है। 3 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए निर्धारित निर्वाचन में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर सकते है। नियत समय तक जमा किए समस्त नामांकन आवेदनों की संवीक्षा की कार्यवाही आगामी 4 फरवरी को रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। विदित हो कि कोरिया में जिला पंचायत की सभी दस सीटों के लिए पात्र अभ्यर्थी आगामी 6 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.