बोकारो को हराकर नागपुर फाइनल में
kamrun nisha
जिला कोरिया बैकुंठपुर,,,,, चर्चा महाजन स्टेडियम बोकारो को हराकर नागपुर फाइनल में

अखिल भारतीय सेशन स्मारक स्वर्ण कप फुटबॉल टूर्नामेंट चर्चा छत्तीसगढ़ ,में आज दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ सेंट्रल रेलवे नागपुर महाराष्ट्र और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया बोकारो के मध्य मैच खेला गया, बहुत ही शानदार मैच पहले हाप के 30 मिनट में बोकारो के जर्सी नंबर 10 के द्वारा शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक गोल से बढत बनाया मध्यांतर तक फिर कोई गोल नहीं हो सका मध्यांतर के बाद नागपुर टीम फाइनल पहुंचने के लिए पूरा जी जान लगा दी और मैच के 55 मिनट में नागपुर के जर्सी नंबर 9 के द्वारा शानदार गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया कांटे की टक्कर के बीच एक बार फिर नागपुर का आक्रमण और पुनः नागपुर के जर्सी नंबर 10 के द्वारा एक बार और शानदार गोल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया और इस तरह नागपुर फाइनल में ।और आज के इस मैच के मुख्य मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया नागपुर के जर्सी नंबर 10 को।

आज के मैच के मुख्य निर्णायक पप्पू कुमार सहायक निर्णायक के रूप में आकाश टंडन दूसरे सहायक निर्णायक के रूप में दीपेश दे 4th ऑफिशल विजय विश्वकर्मा।
कल का फाइनल मैच मां कामाख्या फुटबॉल क्लब बक्सर बिहार और साउथ सेंट्रल रेलवे नागपुर के मध्य खेला जाएगा।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में टूर्नामेंट के सचिव ए के विराजी सज्जन खान, धर्मेंद्र सिंह ,रियाज अहमद, अशोक निर्मलकर प्रदीप दे ,ताहिर अली, अब्दुल्ला रोशन, भानु सिंह, सुनील बरला आदि सक्रिय थे

