कोरियाछत्तीसगढ़

गेज रोपड़ी बैकुंठपुर में आयोजित शाखकर्तन कार्य शाला जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कोरिया बैकुंठपुर वन मण्डल में सम्पन्न एसडीओ अखिलेश मिश्रा

kamrun nisha


– छ. ग़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ यूनियन मर्यादित बैकुंठपुर कोरिया जिले के नर्सरी गेज रोपड़ी बैकुंठपुर में शाखकर्तन कार्य शाला सम्पन्न हुई जिसमें कोरिया जिले के फड़ मुंशी एवं प्रबंधक ने भारी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम को श्री अखिलेश मिश्रा एस डीओ साहब ने मां सरस्वती कि छाया चित्र पर दीप प्रज्वल मल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। सभी समितियों के सदस्यों को विस्तार से जानकारी दिया गया कि शाखकर्तन कार्य कैसे करना है अच्छी तरह से करें ताकि तेंदूपत्ता अच्छी क्वॉलिटी का हो जो ऊंचे दामों पर विक्रय हो।
इसी क्रम में फड़ मुंशी सचिव बलभद्र सिंह ने बताया कि हमारे केंद्र सरकार माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जारी 23 नवंबर 2024 को जन घोषणा के आधार पर लागू किया गया कि सभी फड़ मुंशी को 25000 (पच्चीस हजार) रुपए सालाना दिया जाएगा। लेकिन राज्य सरकार माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं वन मंत्री केदार कश्यप जी द्वारा आज तक यह योजना लागू नहीं किया गया है। इश योजना से फड़ मुंशी वंचित हैं सभी फड़ मुंशी ने हस्ताक्षरित कर ज्ञापन सौंपा।
वर्ष 2025 सीजन हेतु समितिवार तेंदूपत्ता की अधिसूचना जारी टोटल 17 समितवार है जिसके अनुसार 70 रुपए शाखकरतन राशि में 231000 स्वीकृत है जिसमें वर्गवार फड़ में राशि अंकित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *