राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में स्व. बिसाहू दास महंत जी की 101वीं जयंती मनाई गई

kamrun nisha

राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में स्व. बिसाहू दास महंत जी की 101वीं जयंती मनाई गई

बैकुंठपुर, 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बांगो बांध के स्वप्नदृष्टा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 101वीं जयंती आज राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि महंत जी ने किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ में जल संसाधन और औद्योगिक विकास को दिशा मिली।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, बिहारी राजवाड़े, शैलेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, राजीव गुप्ता, विकाश श्रीवास्तव, धीरज सिंह, रवि शंकर राजवाड़े, प्रवीर भट्टाचार्य, आशीष डबरे, अभीशेक दुबे, रियाजउद्दीन, हीरालाल साहू, संतोष गोयन, रामसाय सोरी, राहुल एवं अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.