जिला पंचायत सदस्य गीता रजवाड़े ने पांच टी बी मरीजों को गोद ली जिनका पोषण आहार 6 महीने तक प्रदान करूगी बड़े ही नेक कार्य।

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े के द्वारा बताया गया कि आज टी बी मुक्त अभियान के तहत विकासखंड बैकुंठपुर के पांच टी बी मरीजों को गोद ली हूं जिनका पोषण आहार 6 महीने तक प्रदान करूंगी और इलाज में सहयोग प्रदान करूंगी। मुझे पता है नियमित पोषण आहार और दवा से टी बी को तेज गति से ठीक किया जा सकता है । गीता राजवाड़े ने बताया कि मै भी खुद टी बी मरीज रह चुकी हूं तो दर्द को भली भांति समझती हु। इस अभियान के लिए मैं कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह , सिविल सर्जन डॉ आयुष जायसवाल, जिला क्षय अधिकारी डॉ ए के सिंह ,श्री शिशिर जायसवाल ,को विशेष रूप से धन्यवाद करती हूं ।इस पहल से निश्चित रूप से हम टीवी मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे। आपको बता दें कि क्षेत्रीय विधायक लालो के लाल भैय्यालाल राजवाड़े जी की बेटी गीता राजवाड़े का नेक कार्य। और उनका कहना है कि मैं हमेशा तत्पर रहूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.