चरचा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कड़ी मेहनत के बाद सभी चोरों को पुलिस ने पकड़ा ।

कमरून निशा

एंकर:- जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर नगरपालिका शिवपुर चरचा में किराने की दुकान में हुई चोरी को पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद सभी चोरों को पकड़ कर रिमांड में भेज दिया , पुलिस ने चोरों पर 457,380 धारा लगाया गया ।
चरचा थाना प्रभारी सौरभ द्विवेदी ने बताया कि 30 अगस्त को एक किराने की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा कुछ सामान व पैसे चोरी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट दुकान मालिक ने थाना में दर्ज कराई थी।

कोरिया एसपी चंद्रमोहन सिंह के आदेश के बाद थाना प्रभारी सौरभ द्विवेदी ने पुलिस टीम गठित कर कड़ी मेहनत के बाद अलग-अलग जगह से पुलिस ने सभी चोरों को पकड़ा ।
चोरों को पकड़ने में मिली सफलता को लेकर व्यापारियों ने पुलिस को धन्यवाद कहां एवं व्यापारियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.