कोरियाछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने भरतपुर दौरा कर निर्माणाधीन पंचायत भवन सह पीडीएस एवं गौठान का किया निरीक्षण


ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का किया त्वरित निराकरण
कोरिया 04 सितंबर 2020/ कलेक्टर श्री एस एन राठौर ने विकासखण्ड भरतपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर निर्माणाधीन पंचायत भवन सह पीडीएस एवं गौठान का निरीक्षण किया। भ्रमण के पश्चात जनपद सभाकक्ष में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये एवं यथासंभव त्वरित निराकरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती तूलिका प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर, मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित जिला स्तरीय एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री राठौर ने ग्राम पंचायत चांटी में पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पंचायत सचिव से ग्राम के विकास हेतु कार्य करने के निर्देश दिए। उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति कक्ष व बाउंड्री वॉल की मांग पर आवश्यक कार्यवाही कराने की बात कही। कलेक्टर ने इस मौके पर उपस्थित पटवारी से गौठान निर्माण हेतु भूमि चयन, गिरदावरी एवं पटवारी भवन में विद्युत उपलब्धता की जानकारी ली। ग्रामीणों की बिजली कनेक्शन की समस्या की शिकायत के शीघ्र निराकरण की बात कही। इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम पंचायत डोंगरीटोला में निर्माणाधीन पंचायत भवन सह पीडीएस का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत जमथान में पंचायत कार्यालय का अवलोकन किया। पुराने पंचायत भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने पूर्व निर्मित पीडीएस भवन के छत मरम्मत के निर्देश पंचायत सचिव को दिये।
इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम कंजिया में गौठान का निरीक्षण कर वर्मी बेड एवं चारागाह हेतु भूमि की जानकारी ली तथा चारे के प्रबंध हेतु फेंसिंग के किनारे नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ने पशुपालक पंजी का अवलोकन किया एवं गोबर खरीदी की मात्रा की जानकारी ली। ग्राम कंजिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर बाउंड्री बनाने एवं सामुदायिक शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मत्स्य विभाग के द्वारा मछलीपालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हितग्राहियों को मत्स्य बीज का भी वितरण किया।
मूर्तिकार बालकिशन की कला देख कलेक्टर श्री राठौर हुए खुश
इसी दौरान एक मूर्तिकार बालकिशन अहिरवार से सामना हुआ। ग्राम जमथान के ही रहने वाले मूर्तिकार बालकिशन की कला को देख कलेक्टर श्री राठौर बेहद खुश हुए। उन्होंने उक्त ग्राम में ही पुराने पंचायत भवन के पास निर्मित भवन में मूर्तिकार को जगह देने के निर्देश एसडीएम को दिए। जिससे मूर्तियों की सुरक्षा हो सके और बालकिशन को मूर्तियां बनाने की जगह मिल सके।
केल्हारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्री एस एन राठौर ने विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत केल्हारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री राठौर ने स्वास्थ्य केंद्र के संचालन पर नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टर से केंद्र के बेहतर संचालन करने के निर्देश दिए। जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की उपलब्धता, ओपीडी, एम्बुलेन्स, प्रतिमाह प्रसूति की जानकारी ली। उन्होंने पूरे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ नर्स एवं ड्रेसर की आवश्यकता संज्ञान में आते ही उन्होंने शीघ्र इसके निराकरण की बात कही। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दैनिक उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *