सरकारी रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रहे भूमिपूजन, उद्घाटन…अधिकारियों का हो गया है कांग्रेसीकरण..भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने लगाया आरोप…


जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आज खबर आईना न्यूज़ को सारी बातें बताई गई भाजपा नेता संजय अग्रवाल जी के द्वारा की जिले के सरकारी अधिकारियों पर कांग्रेसीकरण होने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल में जब गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने सभी सम्भागीय कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक कलेक्टर, एसपी, नगरनिगम कमिश्नर, सीएमएचओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर साफ निर्देश दिया था कि भूमिपूजन, शिलान्यास, उद्घाटन, सामाजिक-सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित नही किया जाएगा। इसके बावजूद जिले के आला अधिकारी कांग्रेस नेताओं को खुश करने के चक्कर मे गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू के आदेश की सरेआम अवहेलना कर रहे हैं। हाल ही में सड़क-नाली के भूमिपूजन भी विधायक के हाथों कराए गए। संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के सीएमएचओ लगातार विधायक को खुश करने के लिए उद्घाटन कार्यक्रम करा रहें हैं। हाल ही में उन्होंने कोविड-19 सेंटर का उद्घाटन/लोकार्पण कराया गया। अब शनिवार को संजीवनी 108 को आरम्भ करने का कार्यक्रम रखा गया। इतना ही नही अधिकारियों के कांग्रेसी प्रेम का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि एम्बुलेंस का शुभारंभ हॉस्पिटल, कलेक्ट्रेट से कराने की बजाए विधायक के आवास से ही करा दिया गया। संजय अग्रवाल ने कोरोना की आपदा की वजह से चल रहे लॉक डाउन के बीच इस तरह के आयोजन कर सरकार के आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के साथ ही कहीं न कहीं निर्वाचित जनप्रतिनिधि इसके दोषी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.