कोरियाछत्तीसगढ़

आत्मनिर्भर भारत’ सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है- विधायक गोमती सायआत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संबंध में प्रेसवार्ता

kamrun nisha.

’आत्मनिर्भर भारत’ सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है- विधायक गोमती साय
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संबंध में प्रेसवार्ता
बैकुण्ठपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदी जी ने ’विकसित भारत’ की राह को प्रशस्त किया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रेसवार्ता विश्राम गृह बैकुण्ठपुर में आयोजित किया गया। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप रूप से सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व नपा उपाध्यक्ष भानू पाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े उपस्थित रहें।
सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता, कर सरलीकरण का अंतिम ध्येय भारत को विकसित बनाने देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बना कर, उनके जीवन को संवारने का ध्येय लेकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले ’आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया ’आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारम्भ हुआ है और 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक यह चलेगा।

विधायक गोमती साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य ’वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को हर भारतीय तक पहुँचाना है।
पिछले एक दशक से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी को लेकर जिस तेजी से काम हुआ है, उसका असर सैन्य उपकरणों के निर्यात से लेकर अंतरिक्ष, वैक्सीन हर जगह भारत की बढ़ती धाक में देखा जा सकता है।
आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन के ध्येय पर चलते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक और नीतिगत सुधारों का जो दौर चल रहा है, उसका सबसे अधिक लाभ गरीब, किसान, महिलाओं, मध्यम वर्ग को मिला है।
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हर भारतीय गर्व से कहे मैं स्वदेशी खरीदता हूँ, मैं स्वदेशी बेचता हूँ। गर्व से कहो यह स्वदेशी है, यही भावना आत्मनिर्भर भारत का मूल है। उन्होंने प्रेस वार्ता मे उपस्थित पत्रकारों के विभिन्न प्रश्नों के जवाब भी दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मैनेजर राजवाड़े,संजय चिकनजूरी, पार्षद अभिनेन्द्र सिंह चंदेल, सुनील सिंह, शाहिद अशरफी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *