कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की उड़ी धज्जियां…खड़गवां में ऑब्जर्वर के सामने हुआ हंगामा..अशोक श्रीवास्तव जिंदाबाद के लगे नारे…आहूजा करते रहे मना…

kamrun nisha

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की उड़ी धज्जियां…खड़गवां में ऑब्जर्वर के सामने हुआ हंगामा..अशोक श्रीवास्तव जिंदाबाद के लगे नारे…आहूजा करते रहे मना…

कांग्रेस अपने जिलाध्यक्ष की तलाश में संगठन सृजन अभियान नाम से नई पहल कर रही है। इसी तारतम्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा ऑब्जर्वर सुबोध कांत सहाय इन दोनों कोरिया और एमसीबी जिले के दौरे पर हैं। कोरिया जिले में जहां यह पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई, वहीं एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी में बिना किसी हंगामा के ऑब्जर्वर अपनी टीम के साथ कांग्रेसियों से वन टू वन मुलाकात कर जिलाध्यक्ष के चयन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को जानने में सफल रहे हैं। लेकिन जब पूर्व केंद्रीय मंत्री व ऑब्जर्वर सुबोध कांत अपनी टीम के साथ खड़गवां विकासखंड पहुंचे तो वहां उन्हें विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ाज़ जहां संगठन सृजन अभियान की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह धज्जियां उड़ा दी। संगठन सृजनअभियान में पूरी तरह किसी भी नेता के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाने पर पाबंदी रही है साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात कर उनके साथ रायशुमारी कर उनका मत जानने का प्रावधान है। लेकिन खडगांव ब्लॉक में अशोक श्रीवास्तव के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के नियमो के विपरीत जोरदार हंगामा किया, जिसकी गूंज अब शायद राजधानी रायपुर तक भी सुनाई देगी। अशोक श्रीवास्तव के समर्थकों ने भारी तादाद में हो हल्ला करते हुए वन टू वन करने से इनकार करते हुए वर्तमान जिला अध्यक्ष के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
जबकि ऑब्जर्वर की टीम में आए राज आहूजा ने माइक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील भी की यह कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के नियमों की विपरीत है। आप इस तरह किसी भी नेता विशेष के पक्ष में नारेबाजी नहीं कर सकते हैं, जिला अध्यक्ष का चयन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाकात करने के बाद रिपोर्ट के आधार पर राहुल गांधी ही करेंगे। लेकिन इसके बाद भी जोरदार हंगामा बढ़ता गया। बताया जाता है कि चिरमिरी और मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए डमरू रेड्डी का पक्ष मजबूत होता देख श्रीवास्तव के समर्थकों ने हंगामा करते हुए शक्ति प्रदर्शन कर ऑब्जर्वर और उनकी टीम पर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास किया। कुल मिलाकर संगठन सर्जन अभियान की जोरदार धज्जियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उड़ाते हुए देखी गई। अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी इस पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.