कोरियाछत्तीसगढ़

अवैध धान भंडारण पर मंडी सचिव की कार्रवाई, 219 बोरी धान जप्त

kamrun nisha

अवैध धान भंडारण पर मंडी सचिव की कार्रवाई, 219 बोरी धान जप्त

कोरिया, नवम्बर 2025/
धान उपार्जन व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर मंडी सचिव द्वारा बैकुंठपुर स्थित सिद्धिविनायक ट्रेडर्स के गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 175 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भंडारित पाया गया।

मंडी सचिव द्वारा स्टॉक संबंधी खरीदी-बिक्री विवरण, घोषणापत्र एवं परिवहन अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु कोई भी प्रमाणिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत जप्ती की कार्यवाही की गई। जप्त धान का पंचनामा तैयार कर आगे की विधिक प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इसी प्रकार महलपारा में सिद्धांत गुप्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्ता के दुकान/गोदाम का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ 44 बोरी धान बिना वैध दस्तावेज के पाया गया। सक्षम दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उक्त धान को भी जप्त किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध भंडारण, परिवहन एवं धान की अवैध खपत पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसी अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने व्यापारियों एवं किसानों से अपील की है कि धान की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही करें तथा अनियमितताओं से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *