Monday, September 21, 2026
कोरियाछत्तीसगढ़

कार्यक्रम अधिकारी एन एस रावटे के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल छिंदिया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत वीरांगना दिवस के अवसर पर विशेष परिचर्चा नशा ना करनें हेतु, नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई।

kamrun nisha.

जिला कोरिया,,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ महिला बाल विकास बैकुंठपुर : आज दिनांक 18/11/2025 को कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी मैम के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एन एस रावटे के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल छिंदिया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत वीरांगना दिवस के अवसर पर विशेष परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं के द्वारा बाल अधिकार एवं सामाजिक भेदभाव विषय पर परिचर्चा किया गया। आज के कार्यक्रम में बालिकाओं के द्वारा वीरांगनाओं की वेशभूषा धारण करते हुए कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। आज के कार्यक्रम में परिचर्चा के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अन्य योजना जैसे सखी वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, महतारी बंधन योजना एवं अन्य संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
दीपिका पटेल के द्वारा बताया गया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ महिला बाल विकास बैकुंठपुर, कार्यक्रम में नशा ना करने हेतु,नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *