नपा सीएमओ, नपा अध्यक्ष नपा उपाध्यक्ष, पार्षद,पत्रकार नगरपालिका के द्वारा,राहगीरों और जरूरतमंदों को मिलेगी गर्माहट, कड़ाके की ठंड से राहत के लिए बैकुंठपुर में अलाव की व्यवस्था कि

kamrun nisha


जिला कोरिया बैकुंठपुर नगरपालिका सीएमओ संजय दुबे के द्वारा बताया गया कि जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ते ही बैकुंठपुर नगर पालिका और सक्रिय हो गया है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए राहगीरों व जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ संजय दुबे

अध्यक्ष नविता शिवहरे।के द्वारा बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड, जिला अस्पताल परिसर, नगरपालिका कार्यालय के पास और कुमार चौक में अलाव जलवाए गए हैं। देर रात और सुबह के समय सबसे अधिक ठंड महसूस करने वाले स्थानों को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से शुरू की गई है। अध्यक्ष नविता शिवहरे

नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव के द्वारा बताया गया कि अलाव की व्यवस्था से राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमन्द लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

पार्षद भानु पाल के द्वारा बताया गया कि ठंड बढ़ने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव की संख्या बढ़ाई जाएं, जिससे किसी को भी ठंड के कारण परेशानी न हो। स्थानीय नागरिकों मिला ठंडा से राहत राहगीरों और जरूरतमंदों को मिलेगी गर्माहट

कड़ाके की ठंड से राहत के लिए नगरपालिका बैकुंठपुर में अलाव की व्यवस्था शानदार किया गया उपस्थित रहे अधिकारी कर्मचारी पत्रकार क्षेत्र की जनता अलाव का लुफ्त उठाते हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.