Wednesday, September 23, 2026
कोरियाछत्तीसगढ़

धान खरीदी में सख्ती-कटगोड़ी, मुरमा, जटासेमर और पोंडी में कार्रवाई तेज

kamrun nisha

धान खरीदी में सख्ती-कटगोड़ी, मुरमा, जटासेमर और पोंडी में कार्रवाई तेज

75 बोरी धान जब्त, कई किसानों का अमानक धान रिजेक्ट

कोरिया दिसंबर, 2025/ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने प्रशासन द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कटगोड़ी धान खरीदी केंद्र और आसपास के क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कई अनियमितताएँ उजागर हुईं।

कटगोड़ी में 40 क्विंटल धान रिजेक्ट प्रबंधक अनुपस्थित
बुधवार को सुबह कटगोड़ी धान खरीदी केंद्र में हुए औचक निरीक्षण में मानक से नीचे गुणवत्ता का लगभग 40 क्विंटल धान रिजेक्ट किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नोडल अधिकारी को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र में बारदाना एवं ढकने हेतु पॉलीथिन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिली।

कटगोड़ी में अवैध भंडारण-75 बोरी धान जब्त
निरीक्षण टीम ने फर्म रुद्र कुमार, मेन रोड कटगोड़ी के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित 75 बोरी (30 क्विंटल) धान जब्त कर प्रकरण दर्ज किया । ग्राम मुरमा में किसान विशुन के यहाँ से 45 बोरी धान अवैध रूप से भंडारण पाए जाने पर जप्त किया गया।

जटासेमर 24 बोरी धान रिजेक्ट
झरना पारा धान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी श्री कमलेश देवांगन द्वारा खरीदी केन्द्र का आज सुबह औचक निरीक्षण किया, जिसमें किसान नीलकंठ पिता देवनंदन, ग्राम जटासेमर का 24 बोरी धान अमानक पाए जाने पर रिजेक्ट कर वापस लौटा दिया गया।

इसी तरह पोंडी में दो किसानों का 71 बोरी अमानक धान रिजेक्ट किया गया। बचरा पोड़ी धान उपार्जन केंद्र में बृजमोहन जायसवाल पिता बलराम, ग्राम पोंडी का 65 बोरी तथा भईया लाल राजवाड़े, ग्राम सांवला का 6 बोरी अमानक धान मिलने पर नोडल अधिकारी श्री ए. टोप्पो द्वारा रिजेक्ट कर वापस किया गया।

अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र प्रसाद वैद्य ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि असली किसानों को न्याय मिले और कोचियों बिचौलियों पर सख्ती बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *