अटल जयंती पर सेवा की मिसाल:… . …..स्वच्छता दीदियों को कंबल भेंट कर पार्षद रामकली पाल ने निभाया अटल विचारों का संकल्प…मानवता का सम्मान…… पार्षद की अनुकरणीय पहल

kamrun nisha.

अटल जयंती पर सेवा की मिसाल:… . …..स्वच्छता दीदियों को कंबल भेंट कर पार्षद रामकली पाल ने निभाया अटल विचारों का संकल्प…….

मानवता का सम्मान…… पार्षद की अनुकरणीय पहल ………

जिला कोरिया,,चरचा कालरी……..भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के शताब्दी जयंती वर्ष एवं सुशासन दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका शिवपुर-चर्चा के वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद श्रीमती रामकली पाल ने जनसेवा की एक अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की। इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका में कार्यरत लगभग साठ महिला सफाई कर्मियों एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में जुटी मेहनती स्वच्छता दीदियों को कंबल भेंट कर उनका सम्मान किया। अटल परिसर पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में कृष्ण बिहारी जायसवाल जिला अध्यक्ष भाजपा कोरिया, अरुण जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा ,राजेश सिंह उपाध्यक्ष शिवपुर चर्चा ,दीपा विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष शिवपुर चर्चा, श्रीमती उर्मिला सिंह श्रीमती प्रियंका सिंह, साक्षी सिंह ,काजल मोदी, हरीश जायसवाल, सहित काफी संख्या में आम जन उपस्थित थे विदित हो कि श्रीमती रामकली पाल नगर पालिका शिवपुर-चर्चा की सर्वाधिक अनुभवी महिला जनप्रतिनिधि हैं। ग्राम पंचायत सरडी के समय से लेकर ग्राम पंचायत शिवपुर के गठन और वर्तमान नगर पालिका के स्थायी कार्यकाल तक वे निरंतर क्षेत्रवासियों की सेवा करती आ रही हैं। पालिका क्षेत्र की वे एकमात्र ऐसी जनप्रतिनिधि मानी जाती हैं जो बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के दुख-सुख में सहभागी बनती हैं। निष्पक्ष भाव से सेवा करना मानो उन्होंने अपना धर्म बना लिया है।

यही कारण है कि पिछले नगर पालिका चुनाव में उन्होंने प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हुए पार्षद पद पर विजय हासिल की। जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता उनके सतत सामाजिक सरोकार और कर्मठता का प्रमाण है।इस अवसर पर पार्षद रामकली पाल ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी मेरे लिए केवल एक महान नेता नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव और सुशासन के जीवंत प्रतीक हैं। मैं उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानती हूँ। सुशासन दिवस पर मैं संकल्प लेती हूँ कि अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचे, इसके लिए जीवनभर निष्पक्ष और निस्वार्थ भाव से कार्य करती रहूँगी।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छता कर्मियों ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और इसे अपने परिश्रम के सम्मान के रूप में बताया। अटल जयंती पर की गई यह पहल न केवल सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक बनी, बल्कि अटल विचारधारा—सेवा, समर्पण और मानवता को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण भी सिद्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.