नगर पंचायत पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़
प्रेस विज्ञप्ति
नगर पंचायत पटना स्तर पर जनगणना 2026-27 के प्रचार के लिए एक पहल
नगर पंचायत पटना कार्यालय में जनगणना 2026-27 के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत पटना कार्यालय के सभी कर्मचारियों को जनगणना के सम्बंध में अवगत कराया गया ताकि जनगणना की सही जानकारी हितग्राहियों तक पहुँच सके।
नगर पंचायत पटना के वार्ड पार्षद/सदस्यों के साथ बैठक कर उनको जागरूक किया गया और प्रचार कार्य में सहयोगी बनाया गया। नगर पंचायत पटना क्षेत्र में प्रचार सामग्री जनगणना 2026-27 के बारे में प्रचार सामग्री वितरित कर जन जागरूकता फैलाई जा रही है।
नगर पंचायत पटना स्तर पर अलग-अलग बैठके आयोजित कर जनगणना 2027 के बारे में चर्चा की जा रही है ताकि व्यापक माउथ कैम्पेनिंग हो सके। नगर पंचायत पटना के सभी सार्वजनिक स्थलों पर स्लोगन लिखे गए हैं ताकि जन समुदाय में जनगणना 2027 के सम्बंध में जागरूक हो सके, नगर पंचायत पटना के चार्ज अधिकारी प्रवीण उपाध्याय के द्वारा नागरिकों को स्व गणना किये जाने हेतु अपील किया गया है साथ ही चार्ज के नियुक्त प्रगणक को सही जानकारी प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है

