ताज़ा समाचार मजार के पास पैलेस के पीछे लगी आग पर पाया गया काबू नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव

kamrun nisha

ताज़ा समाचार जिला कोरिया बैकुंठपुर,,नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव के द्वारा बताया गया कि
मजार के पास पैलेस के पीछे लगी आग पर पाया गया काबू
नगर में मजार के पास स्थित पैलेस के पीछे अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव (लल्ला) ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और फायर ब्रिगेड को तत्काल बुलवाया।


फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया।
स्थानीय नागरिकों ने उपाध्यक्ष की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।
👉 प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते राहत कार्य किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.