Friday, September 18, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, डेयरी व दवा दुकानों की सघन जांच

kamrun nisha.

एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, डेयरी व दवा दुकानों की सघन जांच

कोरिया,
जिले में ‘सही दवा – शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान के तहत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन डेयरी उत्पाद विक्रेताओं एवं दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर आदि विक्रेताओं के लाइसेंस, स्वच्छता, भंडारण एवं कोल्ड चेन की जांच की गई। कुछ प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी उत्पाद मिलने पर उन्हें नष्ट कर संचालकों को चेतावनी दी गई।
वहीं दवा दुकानों में औषधि भंडारण, अभिलेख संधारण एवं लाइसेंस की जांच की गई तथा केवल अधिकृत स्रोतों से दवा खरीदने और एक्सपायरी दवाओं का नष्टिकरण करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *