​नगर पंचायत पटना में ‘सुशासन त्योहार 2026’ का भव्य आयोजन 20 मई को ​”संवाद से समाधान” की राह पर मिनी स्टेडियम में जुटेगा जिला प्रशासन, शासन की योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ,, सीएमओ प्रवीण उपध्याय

kamrun nisha


​जिला कोरिया बैकुंठपुर,, सीएमओ प्रवीण उपाध्याय पटना के द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत पटना में ‘सुशासन त्योहार 2026’ का भव्य आयोजन 20 मई को
​”संवाद से समाधान” की राह पर मिनी स्टेडियम में जुटेगा जिला प्रशासन, शासन की योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
​पटना/कोरिया:
छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से आगामी 20 मई 2026 को नगर पंचायत पटना में “सुशासन त्योहार” शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन कोरिया के तत्वाधान में आयोजित यह विशेष शिविर मिनी स्टेडियम (वार्ड क्रमांक 06), पटना में संपन्न होगा।
​शिविर की मुख्य विशेषताएं:
​ सीएमओ प्रवीण उपाध्याय पटना नगर पंचायत के द्वारा बताया गया कि योजनाओं का लाभ: शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और मौके पर ही लाभ देने की व्यवस्था।
​जन समस्या निवारण: आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को सुनने एवं उनके तत्काल निराकरण हेतु जिला प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों के स्टॉल।
​विकास संवाद: “संवाद से समाधान तक” के ध्येय वाक्य के साथ नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद।
​नगर विकास: नगर पंचायत पटना के सर्वांगीण विकास हेतु सुझाव और चर्चा।
​जिला प्रशासन की अपील:
​जिला प्रशासन कोरिया ने नगर पंचायत पटना के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। यह आयोजन न केवल आपकी समस्याओं को सुलझाने का मंच है, बल्कि पटना के विकास में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सुनहरा अवसर भी है।
​”नगर पंचायत पटना के विकास के लिए कदम बढ़ाएं, सुशासन त्योहार का हिस्सा बनें।”सीएमओ
नगर पंचायत पटना की अध्यक्ष श्री मती गायत्री सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण उपाध्याय ने नागरिको को सादर आमंत्रित किया है सभी नागरिक को शिविर में आने अपील किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published.