नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शिविर में अधिकारियों ने दी विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

kamrun nisha

नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

शिविर में विभिन्न मांग और समस्याओं से जुड़े 199 आवेदन प्राप्त

शिविर में अधिकारियों ने दी विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कोरिया, मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यस्तरीय सुशासन तिहार के तहत कोरिया कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले के नगर पालिका परिषद शिवपुर शिवपुर चरचा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित लगभग 199 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने नगरवासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने विभागीय स्टॉल लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनों का जानकारी लोगो को प्रदान की साथ ही विभागीय योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही को सामग्री वितरण भी किया गया।

शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे ने लोगो को साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की साथ ही इससे बचने के उपायों के बारे में अवगत कराया ।

शिविर में समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए संचालित पेंशन एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं से ई-केवाईसी कराने की अपील की, ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। शिविर में नोनी सुरक्षा योजना, नवाबिहान योजना, पोषण अभियान, हमर स्वस्थ्य लईका कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिलाओं और बच्चों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ‘सामर्थ्य’ मोबाइल एप के माध्यम से कुपोषित बच्चों की निगरानी की जा रही है।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिससे नगरवासियों को काफी लाभ हुए, स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क शुगर, बीपी की जांच की तो आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों को पानकम वितरण की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.