अवैध कोयला उत्खनन और भट्ठों में कोयला एकत्रित करने में जंमगहना कोयला माफिया सुर्खियों में इन दिनों सूत्रों का कहना है कि पटना थाना के संरक्षण में फल फूल रहे??

जिला कोरिया,,सूत्रों के अनुसार, जंमगहना क्षेत्र के कोयला माफिया एक पूर्व उप सरपंच सहित स्थानीय नेताओ पर अवैध कोयला उत्खनन और भट्ठों में कोयला एकत्रित किया जा रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों के माध्यम से कोयला निकालकर अलग-अलग स्थानों पर जमा किया जा रहा है। इसके बाद उसे स्थानीय भट्ठों और बाहरी कारोबारियों तक पहुंचाया जाता है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयला माफिया पटना थाना के संरक्षण में धड़ल्ले से फूल फल रहे??????

रात में कोयला माफिया चोरी करके पिकअप ट्रैक्टर से धड़ले से ईट भट्ठा में पहुंचा जा रहा है पटना थाना के पुलिस रात में गस्ती कोयला माफिया को संरक्षण देने के लिए करते हैं सूत्रों का कहना है।

अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई गई थी अब उनका अतापता नही है यही कारण है कि संगठन सदस्य की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठ रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन निष्पक्ष जांच कराए ईंट भट्ठो का तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। वहीं खनिज विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। लगातार शिकायतों और चर्चाओं के बावजूद विभाग द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि अवैध कोयला भंडारण खुलेआम हो रहा है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मौन बना हुए हैं। इससे यह संदेशा हो रहा है कि पूरे मामले में विभागीय स्तर पर भी संरक्षण मिल रहा है कोयला माफिया को

Leave a Reply

Your email address will not be published.