पूरे शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाने हेतु बिजली विभाग को पत्र लिख कर समस्या हल करने हेतु आग्रह किया
kamrun nisha
जिला कोरिया बैकुंठपुर पार्षद अंकित गुप्ता उर्फ लवी के द्वारा बताया गया कि पुरे शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाने हेतु बिजली विभाग को पत्र लिख कर समस्या हल करने हेतु आग्रह किया
पूरे शहर में पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली काटी जा रही है। इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। इस बिजली कटौती के कारण निम्नलिखित गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं:
पेयजल का संकट: बिजली न रहने से पानी की सप्लाई ठप हो जाती है।
बच्चों की पढ़ाई बाधित: रात में लाइट गुल होने से छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
व्यापार पर असर: दुकानदारों और छोटे उद्योगों का काम पूरी तरह बंद पड़ा है।
बुजुर्ग और बीमार परेशान: उमस और गर्मी के कारण मरीजों की तबीयत बिगड़ रही है।
हमारी मांग:बिजली विभाग के अधिकारियों से अनुरोध है कि इस अघोषित कटौती को तुरंत बंद किया जाए। यदि कोई मेंटेनेंस कार्य हो, तो उसकी सूचना जनता को पहले से दी जाए।
अंकित गुप्ता (लवि)
पार्षद , नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर

