ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के परिपालन हेतु नगर पंचायत पटना में जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित* cmo प्रवीण उपध्याय
kamrun nisha.

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के परिपालन हेतु नगर पंचायत पटना में जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित CMO प्रवीण उपध्याय के द्वारा बताया गया कि
पटना/कोरिया: माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या 6174/2023 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के परिपालन हेतु समय- समय पर जारी कड़े निर्देशों एवं पारित आदेशों के पालन में कलेक्टर रोक्तिमा यादव जी के निर्देश में नगर पंचायत पटना में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यशाला में नगर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यशाला के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित विभिन्न आदेशों (दिनांक 19-02-2026, 29-04-2026 एवं 05-05-2026) के तहत प्रसारित निर्देशों के बारे में अत्यंत विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही, नियमों के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पारित निर्देशों की प्रति (कॉपी) भी उपलब्ध कराई गई। सीएमओ ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने में वार्ड पार्षदों और स्थानीय निकायों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा विस्तार से स्वछता के बारे में समझाया जन प्रतिनिधियों द्वारा वार्डों की सफाई के संबंध में समस्या बताया गया, नगर पंचायत पटना द्वारा सभी कार्य पूर्ण और सतत निगरानी रखने का आस्वासन दिया
इस कार्यशाला की अध्यक्षता नगर पंचायत पटना की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री सुरेन्द्र कुमार, श्री अहिबरन सिंह, श्रीमती ज्योति देवांगन, श्री अमित सिंह, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती रूचि सुजित सोनी एवं श्री सौरभ सिंह व अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यशाला के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत पटना को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यशाला में मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण उपाध्याय ,उप अभियंता नरेश कुशवाहा, नगर पंचायत पटना के कर्मचारी उपलब्ध रहे!

